भारत की 7 फीसदी GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत की करीब 7 फीसदी आर्थिक वृद्धि और कम ब्याज दरों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका भी ऐसी नीतियां अपनाए तो उसकी वृद्धि दर 14 से 20 फीसदी तक पहुंच सकती है। इस बयान के बाद देश में सियासत तेज हो गई है।
भाजपा ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक साख बताया, जबकि पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर देश की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।



