क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। पार्टी ने 21 नवंबर को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया,
चहल का नाम दिल्ली के तहत सूची में दर्ज है। इससे पहले उन्होंने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी। पार्टी ने मोर्चे में सात उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और सात सचिव भी नियुक्त किए हैं।



