6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2027 पंजाब चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान

24 नवंबर 2026 को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में दोनों दलों के गठबंधन का ऐलान हुआ। दोनों दल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की सभी 117 सीटों पर मिलकर लड़ेंगे, और सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा।
2020 में कृषि कानूनों को लेकर टूटा यह गठबंधन करीब छह साल बाद फिर जुड़ा है। सीटों के बंटवारे पर अभी बातचीत बाकी है। गठबंधन के ऐलान के दौरान अमित शाह ने कहा कि पंजाब से नशे और भ्रष्टाचार को खत्म करना दोनों दलों की प्राथमिकता होगी और 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने का दावा किया।



