संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर, संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबासाहेब को किया नमन

आज 26 नवंबर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा की सभी महान विभूतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में देश का मार्गदर्शन करती रहेगी।
26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया और संविधान में निहित मूल्यों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।



