पैकेज्ड फूड पर अब लगेंगे हाई-फैट, हाई-शुगर और हाई-सॉल्ट की चेतावनी वाले लेबल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल लगाने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि ज्यादा वसा, चीनी या नमक वाले हर उत्पाद पर अलग-अलग लाल षट्भुज चेतावनी चिह्न होना चाहिए, जिस पर संबंधित शब्द और चित्र बने हों।कोर्ट ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई को निर्देश दिया कि चेतावनी की सीमा तय करते समय सिर्फ ‘एडेड शुगर’ और ‘एडेड फैट’ नहीं, बल्कि कुल चीनी और संतृप्त वसा को आधार बनाया जाए। एफएसएसएआई को करीब चार महीने में मसौदा नियम तैयार करने हैं, और दस हफ्ते बाद कोर्ट को प्रगति की जानकारी देनी होगी।



