सपा का घोषणापत्र जारी: बेरोजगार स्नातकों को ₹5,000 महीना, बुजुर्ग महिला कारीगरों को सालाना ₹40,000 पेंशन का वादा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें नौकरी मिलने तक बेरोजगार स्नातकों को हर महीने 5,000 रुपये देने और पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है।
बुजुर्ग महिला कारीगरों को सालाना 40,000 रुपये पेंशन, पांच रुपये में भोजन वाली समाजवादी कैंटीन और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का भी ऐलान किया गया है।



