तिरुपति मंदिर को 121 किलो सोने के आभूषणों का दान, कीमत करीब 206 करोड़; सीएम नायडू की मौजूदगी में सौंपे गए

चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए हैं। इनकी कीमत करीब 206 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में ये आभूषण तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को सौंपे गए।
इसमें 45 आभूषण हैं, जिनमें मुकुट, कमरबंद और शंख-चक्र शामिल हैं। इसे मंदिर के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान बताया जा रहा है।



