केजरीवाल का ‘शीशमहल’ जनता के लिए खुला, ₹11 लाख के झूमर और ₹58.83 करोड़ खर्च का ब्योरा सामने

दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक आवास को शुक्रवार को जनता के लिए खोल दिया। बंगले के बाहर लगे बोर्ड पर कुल खर्च 58 करोड़ 83 लाख रुपये से अधिक दर्शाया गया है। अंदर रखी हर चीज पर उसकी कीमत और बिल नंबर वाला टैग लगाया गया है।
प्रदर्शित ब्योरे के मुताबिक झूमर की कीमत करीब 11 लाख रुपये, पर्दों की 5.69 लाख रुपये और सोफे की 5.58 लाख रुपये बताई गई है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जनता को यह दिखाना है कि उसका पैसा कहां खर्च हुआ।



