बॉम्बे हाईकोर्ट से टाटा ट्रस्ट्स को राहत नहीं, 30 नवंबर को होगी टाटा संस की बोर्ड मीटिंग

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट्स को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि टाटा संस की बोर्ड मीटिंग 30 नवंबर को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी, हालांकि मीटिंग में लिए गए फैसले अदालत के अंतिम आदेश के अधीन रहेंगे।
दो टाटा ट्रस्ट्स ने एन चंद्रशेखरन को तीसरी बार पांच साल के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के 17 सितंबर के बोर्ड प्रस्ताव को चुनौती दी है। ट्रस्ट्स का कहना है कि प्रस्ताव कंपनी के नियमों के खिलाफ है। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2027 को होगी।



