गोवा के बाद अब बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल, पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपारा गांव स्थित प्लांट से लिए गए बिसलेरी के पानी के नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। प्राथमिक और रेफरल दोनों प्रयोगशालाओं में इसकी पुष्टि के बाद खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
प्रभावित बैच (पीबी 201) की बिक्री पर 12 अगस्त 2026 को ही रोक लगा दी गई थी। इससे पहले गोवा के प्लांट के नमूने में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिलने पर भी इसी तरह की कार्रवाई हुई थी। कंपनी का कहना है कि उसकी अपनी जांच में नमूने मानकों पर खरे उतरे और वह जांच में पूरा सहयोग करेगी।



