मोहारी-सतई घाट मार्ग का कायाकल्प, डेढ़-दो घंटे का पहाड़ी सफर अब सिर्फ 40 मिनट में

भोपाल-कानपुर कॉरिडोर पर मोहारी से सतई घाट के बीच करीब 39.5 किलोमीटर लंबी सड़क को दो लेन से चार लेन में बदल दिया गया है। इस परियोजना पर करीब 710 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पहले इस पहाड़ी और घाटी वाले रास्ते को पार करने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते थे, अब यह सफर करीब 40 मिनट में पूरा हो सकेगा।
इस खंड के तैयार होने से सागर से खजुराहो का सफर साढ़े चार घंटे से घटकर ढाई घंटे और सागर से छतरपुर का सफर चार घंटे से घटकर करीब दो घंटे रह जाएगा। पूरे कॉरिडोर के बनने के बाद भोपाल से कानपुर की यात्रा 12-13 घंटे के बजाय 7-8 घंटे में पूरी होने का अनुमान है, जिससे बुंदेलखंड में व्यापार, पर्यटन और आवाजाही को बड़ी राहत मिलेगी।



