परिसीमन पर बोले राहुल गांधी, ‘सीटें 850 हुईं तो बीजेपी को ब्लैंक चेक मिल जाएगा’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव बीजेपी को चुनावी नक्शा अपने हिसाब से बदलने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है, इसलिए उसे लागू करने के लिए सीटें बढ़ाना जरूरी नहीं है।
उन्होंने परिसीमन आयोग की संरचना पर भी सवाल उठाए और मांग की कि परिसीमन नए जनगणना आंकड़ों के आधार पर हो, आयोग में सभी दलों की भागीदारी हो और महिला आरक्षण मौजूदा 543 सीटों के भीतर लागू किया जाए।



