विधानसभा चुनावों से पहले BJP की दो दिवसीय बैठक, PM मोदी भी हुए शामिल; पांच राज्यों की रणनीति पर मंथन

दिल्ली के पूसा परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कर रहे हैं।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति पर विशेष मंथन किया जा रहा है। बैठक शनिवार को समाप्त होगी।



