Crystal Crop Protection IPO दूसरे दिन करीब 3 गुना भरा, प्राइस बैंड ₹259–272; 26 नवंबर को लिस्टिंग

एग्रोकेमिकल कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455.49 करोड़ का आईपीओ दूसरे दिन करीब 2.94 गुना भर गया। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी 3.48 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी 3.12 गुना भरी।
कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से करीब ₹136 करोड़ जुटाए थे। प्राइस बैंड ₹259 से ₹272 प्रति शेयर तय है और शेयर 26 नवंबर को सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।



