Breaking News
भारतीय नौसेना ने होर्मुज़ को रुचि के ‘प्राथमिक क्षेत्र’ के रूप में सूचीबद्ध किया है, जो प्रमुख ‘चोक पॉइंट’ में से एक है। भारत समाचारसंजू सैमसन ने आईपीएल में एमआई के खिलाफ इतिहास रचा, सीएसके के एकमात्र बल्लेबाज बने… | क्रिकेट समाचारPSL में जबरदस्त घमासान: विकेट गिरने के बाद फहीम ने मोहम्मद आमिर पर बल्ला तान दिया, पिच पर तनाव फैल गया – देखें | क्रिकेट समाचार‘TMC attacked us’: Bengal BJP candidate chased through fields, assaulted — video | India Newsलियोनार्डो दा विंची ने 500 साल पहले इस हृदय संरचना को चित्रित किया था: वैज्ञानिकों ने शायद उस रहस्य को सुलझा लिया है जो हृदय रोग की भविष्यवाणी कर सकता है।आईपीएल 2026: जोफ्रा आर्चर ने रचा इतिहास, युजवेंद्र चहल को पछाड़ बने… | क्रिकेट समाचारब्रिटेन के एक व्यक्ति ने धार्मिक रूप से प्रेरित हमले में एक पीआईओ महिला के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार कीआईपीएल 2026: ऋषभ पंत का भयावह प्रदर्शन जारी, आरआर बनाम तीन गेंद पर शून्य पर आउट | क्रिकेट समाचारईरान द्वारा जब्त किया गया भारतीय जहाज: होर्मुज के पास ईरान द्वारा जब्त किए गए दो जहाजों में से एक गुजरात जाने वाला जहाज भी है। भारत समाचारट्रांसपोंडर बंद करना – कैसे तेल ले जा रहे कुछ ईरान टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को पार कर रहे हैं

आवारा पशुओं के आतंक के चलते कॉलोनी में दहशत का माहौल

Published on: 12-12-2023

अधिकारियों की लापरवाही के चलते, बड़ी घटना हो सकती है

अधिकारी किसी बड़ी घटना के इंतजार में, मौन बैठे

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सटे हुए सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित शांति नगर की कालोनियों में आवारा पशुओं के चलते बुरा हाल है । शांति नगर कॉलोनी में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है । शाम होते ही सैकड़ों की संख्या में आवारा पशुओं का आने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

छोटे बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों का घर से निकलना दूभर हो गया है । आवारा पशुओं के आतंक के भय से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं । कभी-कभी रास्तों में एक साथ झुंड बनाकर खड़े हो जाते हैं जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है । यह झुंड उन पर आक्रमक ना हो जाए।

कई बार घटना होते होते बची है इसी के चलते कालोनियों में दहशत का माहौल बना हुआ है कि कहीं बड़ी दुर्घटना ना हो जाए । इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को कई बार दी गई । इससे अधिकारियों की साफ लापरवाही दिखती नजर आ रही है कि अधिकारी कितने जिम्मेदार हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौशालाओं में करोड़ों रुपए खर्च कर रहे । लेकिन अधिकारियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है वह केवल सरकार की मंशा पर पानी फेरने पर लगे हुए हैं । आराम से एसी में बैठ कर अपना समय काट रहे हैं । सरोजनी नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं के चलते कई घटनाएं हो चुकी हैं । अगर यही स्थिति बनी रही तो कोई न कोई घटना घटित हो जाएगी।

कॉलोनी वासी उदयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण एंथनी, अवधेश सूर्यवंशी एडवोकेट, राजेश सिंह, गुड्डू सिंह लाखन यादव ने बताया कि आवारा पशुओं के चलते कॉलोनी में दहशत का माल बना हुआ है कभी भी कोई घटना घट सकती है । सुबह स्कूल आते-जाते समय बच्चो के अंदर काफी डर भरा हुआ है । आवारा पशु झुंड बनाकर खड़े रहते हैं । छोटे-छोटे बच्चों , महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों का निकलना दूभर हो गया है । कई बार शिकायत करने के बाद अधिकारी मौन बैठे हुए हैं । अधिकारी सरकार की मनसाओ पर पानी फेर रहे हैं ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।