दीक्षांत समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से हुई

लखनऊ में महार्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की शुरुआत पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार से हुई।
सुबह ग्यारह बजे शुरू हुए समारोह में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वैदिक ज्ञान और आधुनिक नवाचार के संगम को समारोह की थीम बनाया गया था।
परिसर में लगे ‘मिनी एक्सपो’ में विद्यार्थियों ने वैदिक विज्ञान पर आधारित परियोजनाएं प्रदर्शित कीं और योग के जीवंत प्रदर्शन भी हुए।
कुलपतियों और शिक्षाविदों ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा का मेल ही भविष्य की दिशा है।
समारोह में दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।



