मिनी एक्सपो में दिखी युवा प्रतिभा की सांस्कृतिक झलक

महार्षि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान परिसर में लगे ‘मिनी एक्सपो’ में युवा प्रतिभा की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।
विद्यार्थियों ने सामाजिक चुनौतियों, रोबोटिक्स और वैदिक विज्ञान पर आधारित परियोजनाएं प्रदर्शित कीं।
‘सॉकर रोबो बोट’ जैसे तकनीकी मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे, जबकि एनीमेशन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ‘एनिमवर्स’ ने सबका मन मोहा।
महर्षि महेश योगी के दर्शन पर आधारित शोध भी प्रदर्शित किया गया।
आयोजकों का कहना है कि इस एक्सपो का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुप्रयोग से जोड़ना और भारत की पारंपरिक ज्ञान परंपरा को सामने लाना है।



