राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मुजाहिद खान के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धा व सम्मान के साथ सबील कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लखनऊ—लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बालागंज स्थित एम एस प्लाज़ा एग्जान मांटेसरी स्कूल के सामने कैमपल रोड पर मोहर्रम के अवसर पर
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मुजाहिद खान के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धा व सम्मान के साथ सबील कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्बला के शहीदों को याद कर के पुरअदब अंदाज अपनाया गया और हर धर्म-समाज के लोगों ने इसमें भागीदारी दर्ज कराई।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हज़रत मौलाना इक़बाल क़ादरी खुसूसी तौर पे मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि मोहर्रम का अवसर भाईचारे, सहिष्णुता और शहादत की याद दिलाता है। उन्होंने शांति और एकता का संदेश देते हुए कहा कि सभी समुदाय मिलकर सांस्कृतिक और धार्मिक परम्पराओं का सम्मान करें।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मो यामीन खान ने कहा मोहर्रम त्याग बलिदान और ज़ुल्म नाइंसाफी के खिलाफ जद्दोजेहद और पक्के ईमान का सबक देता है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा फहाद शाह तथा राष्ट्रीय सचिव युनुस राइन चौधरी समेत कई पार्टी व धार्मिक नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम समुदायों के बीच सद्भाव और आपसी सम्मान को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में आने वालों के लिए नाश्ता, शरबत व पानी का भी प्रबंध किया गया, जिससे आने वाले सभी लोग सहजता से हिस्सा ले सके। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया तथा मौजूदा सामाजिक एकता का संदेश दिया।
स्थानीय नेताओं ने भविष्य में भी इस प्रकार के शांतिपूर्ण और श्रद्धास्वरूप कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया ताकि विविधता में एकता को और मजबूती मिल सके।

