पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया। टीम अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से लौट रही थी, तभी पहाड़ियों से गोलीबारी शुरू हो गई। हमले में गंबत के डीएसपी हैदर जमान और सब-इंस्पेक्टर मुख्तियार समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हुए। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में 18 हमलावर मारे गए; किसी संगठन ने अभी जिम्मेदारी नहीं ली है।
स्रोत: द इंडियन विटनेस — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://hindi.indianwitness.com/news/videsh/pakistan-terror-attack-khyber-pakhtunkhwa-10-policemen-killed-dsp/



