जूपिटर वैगन्स के शेयर में 20% का अपर सर्किट, दक्षिण कोरिया की वूजिन से मेट्रो कोच बनाने का समझौता

बुधवार को जूपिटर वैगन्स के शेयर 20 प्रतिशत उछलकर 222.46 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए, जबकि पिछले बंद भाव 185.39 रुपये था। कंपनी ने दक्षिण कोरिया की वूजिन इंडस्ट्रियल सिस्टम्स के साथ संयुक्त उपक्रम की घोषणा की है, जिसमें भारत में मेट्रो कोच और वंदे भारत सहित ट्रेनों के लिए प्रोपल्शन सिस्टम बनाए जाएंगे।
संयुक्त उपक्रम में जूपिटर वैगन्स की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और वूजिन की 20 प्रतिशत। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर करीब 28 प्रतिशत चढ़ चुके हैं, हालांकि साल की शुरुआत से अब तक शेयर में करीब 34 प्रतिशत की गिरावट है।



