नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा रैकेट ध्वस्त, 164 विदेशी नागरिक बचाए गए; 355 मोबाइल और 174 पासपोर्ट जब्त

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नोएडा के सेक्टर 136 में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर ठगी के रैकेट पर छापा मारकर 164 विदेशी नागरिकों को बचाया। इनमें 92 इंडोनेशियाई और 72 मलेशियाई नागरिक शामिल हैं, जिन्हें नौकरी का झांसा देकर भारत लाया गया था और फिर पासपोर्ट छीनकर अपने ही देश के लोगों को ठगने पर मजबूर किया जा रहा था।
छापे में 355 मोबाइल फोन, 168 डेस्कटॉप, 26 लैपटॉप, 53 सिम कार्ड और 174 पासपोर्ट बरामद हुए। 25 साल के मलेशियाई नागरिक तान गुआन वेई को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सुनील कुमार और सुशील भाटी फरार हैं।



