अफगानिस्तान में महिलाओं के नाम के इस्तेमाल पर रोक, सरकारी कागजों में ‘बकरी’, ‘गाय’ या ‘बीबी’ लिखने का फरमान

अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बल्ख में तालिबान प्रशासन ने सरकारी अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को महिलाओं के नाम सरकारी कागजों, मेडिकल रिकॉर्ड और नुस्खों में लिखने से रोक दिया है। महिलाओं को अब ‘बीबी’ जैसे आम संबोधन से पुकारा जा रहा है, और कुछ मामलों में ‘बकरी’ या ‘गाय’ जैसे अपमानजनक शब्द भी इस्तेमाल होने की खबर है।
महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे पहचान मिटाने की सुनियोजित कोशिश बताया है और चेतावनी दी है कि यह पाबंदी पूरे देश में फैल सकती है। उनका कहना है कि नाम हटाने से इलाज में गलतियों का खतरा भी बढ़ेगा, क्योंकि दर्जनों मरीजों की पहचान एक जैसे शब्दों से होगी।



