IBM ने H-1B वीजा स्पॉन्सरशिप खत्म की, कर्मचारियों से कहा— अमेरिका छोड़ें या नौकरी, 31 दिसंबर तक फैसला

तकनीकी कंपनी IBM ने अपनी कंसल्टिंग इकाई के अधिकतर पदों के लिए अमेरिका में H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड की स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया है। इससे अमेरिका में काम कर रहे हजारों विदेशी पेशेवरों, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय भी हैं, की नौकरी और स्थायी निवास की योजनाओं पर अनिश्चितता छा गई है।
प्रभावित कर्मचारियों को करीब तीन हफ्ते में फैसला करना है — या तो अमेरिका से बाहर IBM के किसी पद पर चले जाएं या कंपनी छोड़ दें। कंपनी से बाहर जाने वालों को तीन महीने का मुआवजा मिलेगा और 31 दिसंबर 2026 उनका आखिरी कार्य दिवस होगा। अमेरिका से बाहर IBM की 1,278 रिक्तियों में से 1,125 भारत में हैं, इसलिए भारत ही तबादले का मुख्य विकल्प बन रहा है; हालांकि कर्मचारियों का अनुमान है कि भारत आने पर वेतन में करीब 80 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है।



