आजम खान ने कहा- काश! अखिलेश जी भी छह महीने जेल में आ जाते

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र जारी होने के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल में बिताए अपने दिनों का दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए कई बार उनका मन करता था कि अखिलेश यादव भी छह महीने जेल में रहें, ताकि उन्हें पता चल सके कि जेल के अंदर दिन-रात कैसे गुजरते हैं।
साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे बार-बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। घोषणापत्र में पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियों, बेरोजगार स्नातकों को नौकरी मिलने तक 5,000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ करने और महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये देने जैसे वादे किए गए हैं।



