तमिलनाडु दीपम विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी चोटी पर नहीं जला दीपक, बीजेपी ने सीएम विजय की सरकार को घेरा

मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर विवाद गहरा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को एक बार के अंतरिम उपाय के तौर पर 24 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन उस शाम दीप परंपरा के अनुसार उच्छिपिल्लैयार मंदिर के पास बने दीप मंडपम में ही जलाया गया।
इसे लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री विजय की सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी और वोट-बैंक की राजनीति का आरोप लगाया है, जबकि मंदिर प्रशासन ने परंपरा का हवाला दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान मदुरै के जिलाधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की है।



