भोपाल सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी पर FIR दर्ज

भोपाल सेंट्रल जेल में तैनात 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी पर ड्यूटी के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने जेलर के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे की है, जब महिला प्रहरी जेल परिसर में गश्त पर थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज व ड्यूटी रजिस्टर की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।



