EPFO पर बड़ी खबर, 25% से घटकर 10% हुआ मिनिमम बैलेंस, ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 240वीं बैठक में पीएफ निकासी के नियमों को आसान बनाने के कई अहम फैसले लिए गए। अब खाते में न्यूनतम शेष 25 प्रतिशत की जगह सिर्फ 10 प्रतिशत रखना होगा, जिससे सदस्य अपनी जमा राशि का 90 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे।
नौकरी छूटने के बाद अंतिम निपटान की प्रतीक्षा अवधि भी 12 महीने से घटाकर 2 महीने कर दी गई है। साथ ही सेवानिवृत्त सदस्यों के लिए व्यवस्थित निकासी योजना को भी मंजूरी मिली है, जिसके तहत वे अपनी राशि किस्तों में ले सकेंगे।



