Wednesday, 25 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन से दिखाई शिव लीला; 11 लाख दीये जगमगाए●राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश रद्द●आसिम मुनीर का दांव पड़ा उल्टा, पाकिस्तान को बांटने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग●ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी●दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया CJP नेता सौरव दास का ब्रिटेन दौरा, ऑक्सफोर्ड में देना था व्याख्यान●सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परंकुंड्रम की पहाड़ी पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन●अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, 4 लाख मेहमानों के भोज की तैयारी; घुड़दौड़ में थार इनाम●यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पांच सीटों पर नामों का ऐलान●काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन से दिखाई शिव लीला; 11 लाख दीये जगमगाए●राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश रद्द●आसिम मुनीर का दांव पड़ा उल्टा, पाकिस्तान को बांटने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग●ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी●दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया CJP नेता सौरव दास का ब्रिटेन दौरा, ऑक्सफोर्ड में देना था व्याख्यान●सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परंकुंड्रम की पहाड़ी पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन●अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, 4 लाख मेहमानों के भोज की तैयारी; घुड़दौड़ में थार इनाम●यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पांच सीटों पर नामों का ऐलान
स्वास्थ्य

एक बार इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के दोबारा प्रयोग पर रोक

25 October 2026, 11:39 am  |  लोकायत दर्पण

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने देश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों के दोबारा प्रयोग पर रोक लगा दी है। 16 अक्टूबर को जारी निर्देश में कहा गया है कि हृदय, गुर्दा, कैंसर, हृदय-वक्ष और तंत्रिका शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरणों को साफ करके दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा था, जो मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। अधिकारियों के अनुसार ऐसे उपकरण एक बार के इस्तेमाल के लिए ही बनाए जाते हैं और दोबारा साफ करने पर उनकी गुणवत्ता, मजबूती और संक्रमण से बचाव की क्षमता कम हो जाती है। कुछ मामलों में मरीजों या सरकारी एजेंसियों से पूरा शुल्क वसूलने के बावजूद उपकरण दोबारा इस्तेमाल किए जाने की शिकायत भी मिली थी। चिकित्सा उपकरण उद्योग के संगठन ने इस फैसले का स्वागत किया है, लेकिन कई डॉक्टरों ने इलाज की लागत बढ़ने की आशंका जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि महंगे उपकरणों के घरेलू उत्पादन, पारदर्शी बिलिंग और बीमा कवर बढ़ाने से ही मरीजों पर बोझ कम होगा।

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →