नन्हे हमिंगबर्ड का कमाल! 38 दिनों में 6526 KM उड़कर पहुंचा अलास्का, वैज्ञानिक भी हैरान

एक नर रूफस हमिंगबर्ड ने महज 38 दिनों में अमेरिका के अलबामा से अलास्का तक 6,526 किलोमीटर की उड़ान भरकर अब तक का सबसे लंबा हमिंगबर्ड प्रवास दर्ज किया है। यह छोटा सा पक्षी उत्तरी मेक्सिको से होता हुआ प्रशांत तट के रास्ते जूनो, अलास्का पहुंचा।
मेम्फिस विश्वविद्यालय की टीम ने इस पक्षी पर महज 0.06 ग्राम वजनी सौर ऊर्जा से चलने वाला ट्रैकर लगाया था, जो हर तीन सेकंड में संकेत भेजता है। यह शोध ‘इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है और इससे इन नन्हे प्रवासी पक्षियों के रास्तों को समझने में मदद मिलेगी।



