Wednesday, 25 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन से दिखाई शिव लीला; 11 लाख दीये जगमगाए●राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश रद्द●आसिम मुनीर का दांव पड़ा उल्टा, पाकिस्तान को बांटने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग●ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी●दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया CJP नेता सौरव दास का ब्रिटेन दौरा, ऑक्सफोर्ड में देना था व्याख्यान●सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परंकुंड्रम की पहाड़ी पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन●अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, 4 लाख मेहमानों के भोज की तैयारी; घुड़दौड़ में थार इनाम●यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पांच सीटों पर नामों का ऐलान●काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन से दिखाई शिव लीला; 11 लाख दीये जगमगाए●राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश रद्द●आसिम मुनीर का दांव पड़ा उल्टा, पाकिस्तान को बांटने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग●ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी●दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया CJP नेता सौरव दास का ब्रिटेन दौरा, ऑक्सफोर्ड में देना था व्याख्यान●सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परंकुंड्रम की पहाड़ी पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन●अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, 4 लाख मेहमानों के भोज की तैयारी; घुड़दौड़ में थार इनाम●यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पांच सीटों पर नामों का ऐलान
अंतरराष्ट्रीय

भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत वेनेजुएला में भूकंप राहत कार्यों को किया तेज

30 June 2026, 9:13 am  |  लोकायत दर्पण

भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ अभियान को ज्यादा तेज कर दिया है। राहत कार्यों का दायरा बढ़ाते हुए भारत अब प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करा रहा है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा, “ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भारत ने वेनेजुएला में भूकंप प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के प्रयास और तेज कर दिए हैं। यह अभियान पीड़ितों को इलाज और राहत दोनों उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।” इससे पहले, ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत तैनात भारतीय सेना की टीम ने वेनेजुएला में एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया, ताकि भूकंप से प्रभावित लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “वेनेजुएला में ऑपरेशन अमिस्ताद जारी है। भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल भूकंप प्रभावित लोगों की देखभाल और इलाज में जुटा हुआ है।” 28 जून को दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए कई शक्तिशाली भूकंपों के बाद भारी तबाही हुई थी। इसके तुरंत बाद भारत ने मानवीय सहायता के तहत राहत सामग्री भेजने का फैसला किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उस समय ‘एक्स’ पर लिखा था, “भारत की सहायता वेनेजुएला पहुंच गई है। हमें विश्वास है कि फील्ड अस्पताल यूनिट, राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण वहां चल रहे भूकंप राहत कार्यों को ज्यादा मजबूत करेंगे।” वहीं, कोटे डी आइवर स्थित भारतीय दूतावास ने भी बताया कि भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमान अबिदजान के रास्ते वेनेजुएला पहुंचे। इन विमानों में 35 टन राहत सामग्री, भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल दल और दो भीष्म क्यूब्स (भारत स्वास्थ्य पहल सहयोग, हित और मैत्री के लिए) भेजे गए। बता दें कि भीष्म क्यूब्स भारत की ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना के तहत विकसित एक स्वदेशी, मॉड्यूलर और पोर्टेबल अस्पताल है। दूतावास के मुताबिक, इस दल में 41 कर्मी शामिल हैं, जिनमें 9 मेडिकल अधिकारी भी हैं। यह टीम आपातकालीन इलाज, ट्रॉमा मैनेजमेंट, जीवनरक्षक सर्जरी और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं देने में पूरी तरह सक्षम है। भारत का यह अभियान एक बार फिर दिखाता है कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद देशों तक मानवीय सहायता और आपदा राहत पहुंचाने की उसकी प्रतिबद्धता लगातार मजबूत बनी हुई है। (इनपुट-आईएएनएस)

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →