बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, दो पैट्रियट रडार निशाने पर; बहरीन बोला- जवाब को तैयार

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने शनिवार देर रात बहरीन में अमेरिकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। ईरान के मुताबिक अल-रिफा और अवाली साखिर एयर बेस पर लगे अमेरिका के दो पैट्रियट रडार को निशाना बनाया गया। ईरान ने कहा कि अमेरिकी ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में घुसे थे, उसी का जवाब दिया गया है।
बहरीन के अधिकारियों ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई हमलों को बीच में ही रोक दिया, गिरे मलबे से मामूली नुकसान हुआ और कोई घायल नहीं हुआ। गृह मंत्रालय के मुताबिक एक औद्योगिक परिसर पर हमले के बाद आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया।



