नेपाल के पीएम बालेन शाह का दिल्ली दौरा, भारत से 2 अरब डॉलर से ज्यादा की मदद की मांग; बाढ़ पुनर्निर्माण पर फोकस

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। यह उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला विदेश दौरा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अकेले में करीब 30 मिनट बातचीत होनी है।
नेपाल भारत से 2 अरब डॉलर से ज्यादा की मदद मांग रहा है, जिसमें 1 अरब डॉलर अनुदान और 1.15 अरब डॉलर रियायती कर्ज शामिल है। यह रकम 26 अगस्त की बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और सड़क-बिजली परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए मांगी गई है।



