आसिम मुनीर का दांव पड़ा उल्टा, पाकिस्तान को बांटने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

पाकिस्तान में सिंध प्रांत को बांटने की चर्चा के खिलाफ 22 नवंबर को कराची में हजारों सिंधी राष्ट्रवादियों ने सड़कों पर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने लाल झंडे और पारंपरिक अजरक स्कार्फ पहनकर सिंध की क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता न करने की बात कही।
यह विरोध गृह मंत्री मोहसिन नकवी के नए प्रांत बनाने के प्रस्ताव और योजना मंत्री अहसान इकबाल की चार प्रांतों को बढ़ाकर 12 से 15 करने की चर्चा के बाद तेज हुआ है। बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी बंटवारे पर खून-खराबे की चेतावनी दी है, जबकि राष्ट्रवादी संगठनों ने पंजाब की आर्थिक नाकेबंदी की धमकी दी है। 29 नवंबर को कराची में फिर बड़ी रैली की योजना है।



