काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन से दिखाई शिव लीला; 11 लाख दीये जगमगाए

कार्तिक पूर्णिमा की शाम काशी में देव दीपावली भव्य तरीके से मनाई गई। गंगा के 84 घाटों पर करीब 11 लाख दीये जलाए गए, जिनमें 10 लाख मिट्टी के और एक लाख गोबर के दीये शामिल रहे। देश-विदेश से करीब 15 लाख श्रद्धालु और पर्यटक इस आयोजन के साक्षी बने।
इस बार का मुख्य आकर्षण 2100 स्वदेशी ड्रोन का शो रहा, जिसमें आसमान में भगवान शिव की लीलाओं, शिव तांडव और मां गंगा के अवतरण की आकृतियां बनाई गईं। चेत सिंह घाट पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो हुआ, जबकि दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों ने 51 हजार दीपों के बीच गंगा महाआरती की।



