पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर हमला, चापड़ से काटा हाथ; हमलावर फरार

बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के गेट नंबर 4 के बाहर हत्या के आरोपी मंदार मारुति किवले पर चार-पांच हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया और गोली भी चलाई। किवले चार दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था और पेशी के लिए अदालत पहुंचा था।
पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की है। घायल किवले को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



