Wednesday, 25 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश
● LIVE — ताज़ा अपडेट  |  lokayatdarpan.in
लोकायत दर्पण
Lokayat Darpan · Hindi News Portal · Lucknow, India
सत्य • निष्पक्ष • जनहित
ताज़ा ख़बरें, हर पल
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़
काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन से दिखाई शिव लीला; 11 लाख दीये जगमगाए●राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश रद्द●आसिम मुनीर का दांव पड़ा उल्टा, पाकिस्तान को बांटने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग●ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी●दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया CJP नेता सौरव दास का ब्रिटेन दौरा, ऑक्सफोर्ड में देना था व्याख्यान●सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परंकुंड्रम की पहाड़ी पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन●अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, 4 लाख मेहमानों के भोज की तैयारी; घुड़दौड़ में थार इनाम●यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पांच सीटों पर नामों का ऐलान●काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन से दिखाई शिव लीला; 11 लाख दीये जगमगाए●राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के CBI और ED जांच के आदेश रद्द●आसिम मुनीर का दांव पड़ा उल्टा, पाकिस्तान को बांटने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग●ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी●दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया CJP नेता सौरव दास का ब्रिटेन दौरा, ऑक्सफोर्ड में देना था व्याख्यान●सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परंकुंड्रम की पहाड़ी पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन●अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, 4 लाख मेहमानों के भोज की तैयारी; घुड़दौड़ में थार इनाम●यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पांच सीटों पर नामों का ऐलान
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर रहेंगे

3 July 2026, 6:24 pm  |  लोकायत दर्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित करेंगे। यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और क्षेत्रीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से करेंगे मुलाकात इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। यह उनकी इंडोनेशिया की चौथी यात्रा होगी और मई 2018 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। जकार्ता में प्रधानमंत्री राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। वह भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रंबानन मंदिर परिसर का भी करेंगे दौरा भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय वार्ता और सीईओ फोरम में होंगे शामिल इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ के निमंत्रण पर मेलबर्न जाएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तथा ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भाग लेकर दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह मेलबर्न में भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे। चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को ऑकलैंड की राजकीय यात्रा करेंगे। यह करीब चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और व्यापार, वाणिज्य, रक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा करेंगे। पिछले दो वर्षों में इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। व्यापार और खेल जगत की हस्तियों से भी करेंगे संवाद न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रमुख व्यापारिक और खेल जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के मजबूत जन-संपर्कों को रेखांकित करते हुए वह भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे।(इनपुट: पीआईबी)

इसी श्रेणी की और ख़बरें

सभी देखें →