सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी ने मंत्री निशांत कुमार को धक्का देकर पीछे किया, वीडियो वायरल; 124 के आंकड़े पर तेज हुई सियासी चर्चा

वैशाली के राघोपुर में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मी ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हाथ से पीछे कर दिया। वीडियो सामने आते ही बिहार की सियासत में हलचल मच गई। 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुल का उद्घाटन करने वाले हैं।
जदयू ने घटना को दुखद बताते हुए पुलिस मुख्यालय से संज्ञान लेने की मांग की है, जबकि राजद ने इसे लेकर हमला बोला है। इसी बीच 243 सदस्यीय विधानसभा में 124 के आंकड़े को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।



