वाराणसी में स्टेडियम तैयार, जल्द होगा क्रिकेट मैच, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

वाराणसी के गंजारी में बना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लगभग पूरी तरह तैयार हो गया है। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है और इसे भगवान शिव और काशी की थीम पर सजाया गया है।
बुधवार को आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन कर सकते हैं, हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है।



