अमित शाह ने दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन का किया उद्घाटन, सीमा-पार आतंकवाद पर होगा मंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस साल सम्मेलन का मुख्य विषय ‘सीमा-पार आतंकवाद’ रखा गया है।
19 और 20 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र बलों के कमांडर, खुफिया एजेंसियों के अधिकारी और कानून, फॉरेंसिक व साइबर तकनीक के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। सीमा-पार आतंकवाद के साथ-साथ आतंकी फंडिंग, डिजिटल फॉरेंसिक और जांच एजेंसियों के बीच तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। गृह मंत्री ने कहा कि आतंकियों के पूरे नेटवर्क पर एक साथ प्रहार करना जरूरी है। इस अवसर पर एनआईए की किताब ‘फेल-सेफ इन्वेस्टिगेशन’ का विमोचन भी किया गया।



