टैक्स में छूट दी, पर सैलरी और नौकरियां क्यों नहीं बढ़ीं? FICCI मंच से PM मोदी ने उद्योगपतियों से पूछे सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की (FICCI) के 100वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए उद्योग जगत से सीधे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 2014 के 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दिया और 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर से राहत दी, फिर भी कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाई और नई नौकरियां क्यों नहीं दीं।
प्रधानमंत्री ने तंज भरे अंदाज में कहा कि उद्योग जगत की भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं, और राहत का फायदा सिर्फ कंपनियों तक नहीं, कर्मचारियों और आम लोगों तक भी पहुंचना चाहिए। उन्होंने कंपनियों से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी भूमिका निभाने, कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और घरेलू ग्राहकों को भी निर्यात स्तर की गुणवत्ता देने की अपील की।



