शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 990 अंक उछला, निफ्टी 25,500 के पार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 989.94 अंक यानी 1.21 फीसदी चढ़कर 83,021.75 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 286.35 अंक यानी 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 25,514.30 पर पहुंच गया। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।
मारुति सुजुकी का शेयर 7.58 फीसदी चढ़कर 13,599 रुपये पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी पहली बार 63,000 के पार बंद होकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, वहीं आईटी शेयरों में करीब 1.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने भी बाजार को सहारा दिया।



