महाराष्ट्र में नए वेतन नियम लागू: 8 घंटे की ड्यूटी, छुट्टी के दिन काम पर दोगुना भुगतान; सैलरी कटौती 50% से ज्यादा नहीं

महाराष्ट्र सरकार ने 63 साल पुराने नियमों को खत्म करके नए महाराष्ट्र वेतन नियम, 2026 जारी कर दिए हैं। ये नियम 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हो चुके हैं और वेतन संहिता, 2019 के तहत बनाए गए हैं। इनसे 1963 के न्यूनतम वेतन नियम और वेतन भुगतान नियम की जगह ले ली गई है।
नए नियमों के तहत दैनिक मजदूरी वाले कर्मचारियों का सामान्य कार्यदिवस 8 घंटे का होगा, जबकि अन्य कर्मचारियों के लिए सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे काम की सीमा तय की गई है। हर कर्मचारी को सप्ताह में कम से कम एक दिन का विश्राम देना जरूरी होगा और छुट्टी के दिन काम कराने पर कम से कम दोगुना भुगतान देना होगा। किसी भी वेतन अवधि में कुल कटौती कर्मचारी के कुल वेतन के 50 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकेगी, और कंपनियों को सैलरी स्लिप देना तथा वेतन-ओवरटाइम का रिकॉर्ड कम से कम 5 साल तक रखना जरूरी होगा।



