कैश कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा को लिखा पत्र, कहा- मैं निर्दोष, इस्तीफा गलत काम की स्वीकारोक्ति नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखकर खुद को कैश कांड में निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में दिया गया उनका इस्तीफा किसी गलत काम की स्वीकारोक्ति नहीं है और इस्तीफे के बाद उन्हें हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं रह गया।
लोकसभा अध्यक्ष की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में उनके खिलाफ तीनों आरोप सही पाए थे। यह विवाद मार्च 2025 में उनके सरकारी आवास पर जले हुए नोट मिलने के बाद शुरू हुआ था।



