भारत वैश्विक राजनीति में सिर्फ ‘साइड प्लेयर’ बनकर रह गया, राहुल गांधी ने शिकागो में विदेश नीति पर उठाए सवाल

अमेरिका दौरे पर शिकागो विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत वैश्विक राजनीति में सिर्फ ‘साइड प्लेयर’ बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका से बातचीत में व्यस्त है, जबकि भारत बस देखता रह गया।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति को प्रधानमंत्री की निजी दोस्ती तक सीमित बताया। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए उनके बयान को शर्मनाक बताया है।



